भारत आदिवासी पार्टी (Bharat Adivasi Party)

जय जोहार दोस्तों, भारत आदिवासी पार्टी के बारे में एक लॉग लिख रहा हूं। यह पार्टियां हमारे आदिवासी समुदायों के हित में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित हैं। इनका  मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों के विकास और समृद्धि को बढ़ावा देना है, साथ ही सामाजिक न्याय और समानता के लिए लड़ाई लड़ना है।

आदिवासी पार्टियों का विशेष महत्व उनके आदिवासी जनजाति समुदायों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने में है, ताकि उनकी आवाज़ राजनीतिक प्रक्रियाओं में सही मायने में सुनी जा सके।

भारत आदिवासी पार्टी (bharat adivasi party) आदिवासी समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित है। भारत आदिवासी पार्टी राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य मे सक्रिय एक राजनीतिक दल है जो इनदिनों काफी प्रचलित हो रही है |

Bharat Adivasi Party in Hindi

Image Credit: https://twitter.com/MohanRoatBAP

इस पार्टी का उदेश्य यह सुनिश्चित करना है कि आदिवासी लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और आर्थिक अवसरों का लाभ मिल पाए , ताकि वे गरिमा और सम्मान के साथ पूर्ण जीवन जी सकें।

साल 2018 के राजस्थान विधान सभा चुनावों में, आपको याद होगा कि भारतीय ट्राइबल पार्टी (Bhartiya Tribal Party) ने सफलतापूर्वक दो सीटें हासिल कीं: चोरासी और सागवाड़ा। प्रारंभ में, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार का समर्थन करना चुना था।

हालाँकि, 2020 तक उन्होंने अपना समर्थन वापस लेने का फैसला किया। इसके बाद सितंबर 2023 में इन दोनों सीटों के प्रतिनिधियों ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया; उन्होंने बीटीपी ((Bhartiya Tribal Party) छोड़ दिया और एक नई राजनीतिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी (bharat adivasi party) की स्थापना की।

भारत आदिवासी पार्टी का दृश्टिकोण 
(bharat adivasi party vision)

भारत आदिवासी पार्टी आदिवासी लोगों के जीवन को बेहतर और उन्नत बनाने के लिए समर्पित है। कई सारे आदिवासी लोगों को यह भी पता नहीं रहता के उनका हक़ क्या है PESA ACT क्या है और इस तरह की कई सारी भारत सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पते | आदिवासी लोगों के हित में अपना काम करना ही भारत आदिवासी पार्टी का मूल उद्देश्य है | 

भारत आदिवासी पार्टी स्थापना
(bharat adivasi party ki sthapna)

भारत आदिवासी पार्टी का गठन 10 सितंबर 2023 को राजस्थान के विधायक राजकुमार रोत के द्वारा किया जिन्हे हम इस पार्टी के संस्थापक भी कह सकते है।

राजकुमार रोत का जन्म राजस्थान के डूंगरपुर में आदिवासी भील समुदाय में हुआ था। अपने संघर्ष पूर्ण जीवन के में आदिवासी समुदाय के लोगो के लिए उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राजकुमार रोत 2018 के दक्षिण राजस्थान विधान सभा चुनाव में सबसे कम उम्र के विधायक चुने गए ।उन्होंने बीटीपी पार्टी (भारत आदिवासी पार्टी) के लिए चोरासी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा । इस कारण कांग्रेस और बीजेपी को चुनावी टक्कर मिली ।

साल 2023 के Rajasthan Legislative Assembly election में BAP ने 3 सीटे जीती वही पर उन्होंहने Madhya Pradesh Legislative Assembly election में एक सीट जीती थी |

भारत आदिवासी पार्टी मुख्य बातें
(bharat adivasi party main points)

AbbreviationsBAP 
Full FormBharat Adivasi Party
Party Leader (President)Mohan Lal Roat
FounderRajkumar Roat
Foundation in10 September 2023
Split fromBharatiya Tribal Party
Party HeadquartersDungarpur Rajasthan
IdeologyTribal interests, Bhil Pradesh statehood
Number of seats in the state assembly3/200
Election symbolHockey Ball
Official Websitehttps://bharatadivasiparty.org/
Bharat Adivasi Party official TwitterBAPSpeak
Bharat Adivasi Party official FacebookBAPSpeak
Bharat Adivasi Party official YouTube@bharatadivasipartyindia12

भारत आदिवासी पार्टी के अध्यक्ष
(bharat adivasi party ke adhyaksh kaun hai)   

भाप पार्टी (bharat adivasi party) के अध्यक्ष मोहन लाल रोत है। तथा इस अप्रत्य का मुख्यालय डूंगरपुर राजस्थान में है। वर्त्तमान में भारत आदिवसी पार्टी राजस्थान , गुजरात और मध्य प्रदेश में हे। 

bharat adivasi party leader Mohan Lal Roat

दक्षिण राजस्थान में अनुसूचित जनजाति के लिए 25 सीटें हैं, जिनमें से 17 सीटों पर बीएपी चुनाव लड़ेगी। नई पार्टी के गठन से कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की टेंशन बढ़ी है।उन्होंने राजस्थान विधान सभा के भीतर कई भूमिकाएँ निभाई हैं , राज्य के शासन और विधायी प्रक्रियाओं में योगदान दिया है। 

भारत आदिवासी पार्टी चुनाव चिन्ह
(bharat adivasi party election symbol)

भारत आदिवासी पार्टी चुनाव चिन्ह एक हॉकी और बोल है

Bharat Adivasi Party Election Symbol

भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक

भारत आदिवासी पार्टी ने 2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव में तीन सीटें और 2023 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में एक सीट जीती।

मध्‍यप्रदेश में हुई इस नई पार्टी की एंट्री, कांग्रेस प्रत्याशी को चार हजार वोटों के अंतर से हराया; विधानसभा चुनाव में पहली जीत हुई हे चुनाव आयोग के मुताबिक भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना निर्वाचन क्षेत्र में निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 4618 मतों के अंतर से हरा दिया। यह पहली बार है कि राजस्थान में मुख्यालय वाली भारत आदिवासी पार्टी ने मध्य प्रदेश के किसी चुनाव में जीत दर्ज की। हालांकि राजस्थान में भी पार्टी के हाथ में कुछ सीटें आई।

मध्य प्रदेश में पहली बार जीत हासिल करने में कामयाब हुई भारत आदिवासी पार्टी भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती लगभग पूरी होने वाली है। अबतक के नतीजों में मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती दिख रही। इसी बीच, भारत आदिवासी पार्टी ने रतलाम जिले की सैलाना सीट जीतकर मध्य प्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।

भारतीय आदिवासी पार्टी से कैसे संपर्क करें
(How to contact bharat adivasi party)

आप अपनी समस्याएं  bharat adivasi party के साथ साझा करने के लिए उनके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए | 

वह आपको contact us  मेनू पर क्लिक करना होगा आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा  इस ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आप अपनी चुनौतियों, समस्याएं और जरूरतों को साझा करके आदिवासी लोगों के लिए बदलाव लाने में आप उनसे जुड़ें और सुझाव दे सकते है।

हम आदिवासी साथ मिलकर सभी के लिए उज्जवल भविष्य की दिशा में काम कर सकते हैं।

Frequently Asked Questions

भारत आदिवासी पार्टी का अध्यक्ष कौन है?

भारत आदिवासी पार्टी का अध्यक्ष Mohan Lal Roat है

भारत आदिवासी पार्टी का संस्थापक कौन है?

भारत आदिवासी पार्टी का संस्थापक Rajkumar Roat है

Also Read: मध्य प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ (Madhya Pradesh ki Janjatiya)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *